सागर नगर: दमोह: विवाहिता की संदिग्ध मौत, सागर सर्राफा एसोसिएशन ने आईजी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
दमोह जिले में 25 वर्षीय विवाहिता शिवानी सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बुधवार दोपहर 2 बजे सराफा एसोसियेशन सागर ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि लक्ष्मीपुरा निवासी अशोक सोनी की पुत्री की 13 फरवरी को दमोह स्थित ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई थी।