सागर नगर: सागर में 'डॉग कंट्रोल मिशन' की शुरुआत, मधुकर शाह वार्ड से होगी एंट्री
शहर की सड़कों पर बढ़ती ‘ कुत्तों के हमलों की खबरों के बीच आखिरकार सागर नगर निगम हरकत में आ गया है। ‘डॉग कंट्रोल मिशन’ की शुरुआत मधुकर शाह वार्ड से की जा रही है। इस मिशन की कमान पुणे की अधिकृत एजेंसी यारा फाउंडेशन को सौंपी गई है। एजेंसी कुत्तों की नसबंदी और एंटी-रैबीज़ टीकाकरण करेगी। बुधवार दोपहर 12:00 बजे निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने यह जानकारी दी है।