हसनपुर: समस्तीपुर में पीडीएस दुकानों पर छापेमारी, 91 स्थानों की जांच में अनियमितता, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
समस्तीपुर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर पीडीएस दुकानों और गोदामों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलेभर में कुल 91 स्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में दो जगहों पर भंडार और अभिलेख में अंतर मिला, जिस पर संबंधित संचालकों को शो-कॉज नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं एक स्थान पर पोस्टर-बैनर और साफ-सफाई में कमी पाई गई।