झांसी में बाल्मीकि समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित आठवें सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में 12 नव दंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत की। रविवार को नगर निगम से शुरू हुई बारात विभिन्न मार्गों से होते हुए मुक्ताकाशी मंच पहुँची, जहाँ विवाह की रस्में विधि-विधान से संपन्न हुईं। समारोह में सदर विधायक रवि शर्मा आशीर्वाद दिया।