नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने रतन चौधरी को प्रत्याशी बनाया, नागौर पहुंचने पर हुआ स्वागत
Nagaur, Nagaur | Oct 24, 2024 नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार देर रात कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जिसमें खींवसर विधानसभा सीट से रतन चौधरी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया। वहीं गुरूवार को नागौर पहुंचने पर रतन चौधरी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।