नागौर: सदर थाना पुलिस ने सिंगड गांव में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर लूट के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Nagaur, Nagaur | Oct 24, 2024 नागौर की सदर थाना पुलिस ने सिंगड गांव में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में बुधवार को कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को ओसियां से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रावलसिंह सहयोगी गोपीलाल व घनश्याम को पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट करने व नगदी लूटने के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।