रामगंजमण्डी: पन्नलाल चौराहे पर युवक के पेट में चाकू मारने वाले 4 आरोपी रामगंजमंडी क्षेत्र से गिरफ्तार
रामगंजमंडी में चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को रामगंजमंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दो पल्सर मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा गया है। बुधवार शाम करीब 4 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।