बहराइच: खैरा बाजार इलाके में मामूली विवाद पर दबंग ने युवक पर धारदार हथियार से किया हमला, युवक घायल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा बाजार इलाके में मामूली विवाद पर दबंग ने युवक पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहा इलाज जारी है। सोमवार को जानकारी देते हुए युवक ने बताया कि दबंग ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया है। जिसे वह घायल हो गया है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।