बहराइच: अगईया के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के हरदी थाने के जिया गांव निवासी 40 वर्षीय साबित राम पुत्र कल्लू शनिवार रात मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से नानपारा से अपने गांव आ रहे थे। नानपारा कोतवाली के अग्गैय्या के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।