बहराइच: विद्युत उपकेंद्र परसौरा पर ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के चलते दोपहर 12 से रात 8 बजे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्र परसौरा पर स्थापित पांच एमवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर दस एमवीए की क्षमता वृद्धि का कार्य सोमवार को किया जाना है। एसडीओ ने बताया की ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के चलते परसौरा, औद्योगिक फीडर, कटरा बहादुरगंज, मुसगढ़ा, मोहरनिया, रतनापुर आदि क्षेत्रों की सोमवार दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।