बहराइच: शेखदहीर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
देहात कोतवाली के शेखदहीर में उषा पत्नी राजेश ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बहराइच अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। उसे बचाया नही जा सका। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।