बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सीतापुर में हुई पत्रकार की हत्या के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से सीतापुर जनपद में हुई पत्रकार हत्या मामले में विरोध प्रकट करते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिलाए जाने के साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।