बहराइच: नेवादा मोड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा मोड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए हैं। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि जहरीला पदार्थ युवक ने खा लिया है। जिसका इलाज जारी है।