भरतपुर जिले के नदबई में बुधवार को पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर का 18वां वार्षिक उत्सव रामायण पाठ की महाआरती, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजता रहा।