बदायूं: नवादा गांव में बच्चों के विवाद के चलते दो लोगों ने एक महिला पर ईंट से हमला कर घायल किया
Budaun, Budaun | Dec 18, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नवादा गांव में बच्चों के विवाद के चलते दो लोगों ने 40 वर्षीय महिला यासमीन पत्नी मु. शरीफुल के ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल यासमीन का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।