रजौली: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, डेढ़ साल की बच्ची हुई अनाथ
रजौली प्रखंड के डुमरकोल गांव में 30 वर्षीय खुशबू कुमारी की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। खुशबू की शादी वर्ष 2023 में गया जिले के टनकूपा में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।