गुन्नौर: गांव दादपुर में किसान के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने नगदी, जेवर, कपड़े व बर्तन चोरी कर लिया
बबराला थाना क्षेत्र के गांव दादपुर निवासी मनीराम का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। मनीराम और परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने मनीराम के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में रखी 18, हजार रुपए की नगदी सोने चांदी के जेवर वर्तन कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया।