मिलक: तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 38 शिकायतों में से 5 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण
Milak, Rampur | Feb 3, 2024 नए जिलाधिकारी ने शनिवार को पहला सम्पूर्ण समाधान दिवस मिलक तहसील के सभागार में किया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी समाधान दिवस में पहुंचे। 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 38 फरियादियों ने अपनी फरियाद रखीं जिसमें 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। बाकी बची शिकायतों के लिए डीएम ने 10 दिन का समय निस्तारण करने के लिए दिया है।