मिलक: कोतवाली मिलक में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने किया वार्षिक निरीक्षण, छोटी कमियों को सुधारने के दिए निर्देश
Milak, Rampur | Feb 3, 2024 कोतवाली मिलक में शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक को छोटी-छोटी कमियां मिलीं हैं, जिन्हें जल्द ही सुधारने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा है कि आज थाना मिलक, पुलिस परामर्श केंद्र का वार्षिक निरीक्षण करने पर छोटी कमियों को छोड़कर बाकी सब ठीक मिला है।