मिलक: थाना शहजाद नगर पुलिस ने 5 वारंटियों को फत्तेपुर गाँव से गिरफ्तार कर किया कोर्ट में पेश, कोर्ट ने वारंटियों को भेजा जेल
Milak, Rampur | Jan 31, 2024 थाना शहजाद नगर पुलिस ने फत्तेपुर गाँव से 5 वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी वारंटियों को जेल भेज दिया। थाना शहजाद नगर पुलिस ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 349 /16 में पांच लोगों के वारंट हुए। पेशी पर न जाने की वजह से पुलिस ने वारंट पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट भेजा और कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।