नैनपुर: कोर्ट परिसर में लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझौते से कई मामलों का हुआ निपटारा
Nainpur, Mandla | Mar 14, 2026 नैनपुर न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित प्रकरणों को आपसी सहमति के आधार पर निराकृत किया गया। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वतरित और सरल न्याय उपलब्ध कराया गया तथा कई मामलों का आपसी समझौते से निराकरण किया गया।