💠रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
💠संयुक्त टीम ने डंपर एवं दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जप्त
➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक 07 जून 2026 की रात्रि राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम आंचलखेड़ा, तहसील माखननगर में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध उत्खनन कर रहे एक डंपर क्रमांक MP04HE5029 को जप्त किया गया। जप्त वाहन को पुलिस थाना माखननगर की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी प्रकार दिनांक 08 जून 2026 को खनिज निरीक्षक द्वारा ग्राम मगरिया, तहसील नर्मदापुरम् क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए गए। दोनों वाहनों को पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम् की अभिरक्षा में रखा गया है।
➡️प्रशासन द्वारा संबंधित वाहनों के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026