खोदावंदपुर: बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के दलित मुहल्ला में निशुल्क चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन
बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के दलित मुहल्ला में मंगलवार को सुबह करीब दस बजे से लेकर शाम के चार बजे तक आरोग्य निःशुल्क जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जन सुराज पार्टी से जुड़े डॉ शोभा कुमारी के द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जन सुराज पार्टी के नेता डॉ एस कुमार, वार्ड सदस्य ब्रजेश पासवान ने किया।