खोदावंदपुर: तारा गांव में बाबा नाम केवलम संकीर्तन का आयोजन
बाबा नाम केवलम संकीर्तन का आयोजन शनिवार को शाम करीब चार बजे फफौत पंचायत के तारा गांव में संजू देवी पति गंगेश प्रसाद के दरवाजे पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आनन्द मार्ग के प्रचारक डॉ राम स्वार्थ देव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में आनन्द मार्ग से जुड़े राम स्वार्थ देव ने बताया कि आगामी 12 मई को हर जगह बाबा जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा।