सिंघेश्वर: फिरौती के लिए अपहरण मामले में दो गिरफ्तार, अपहृत युवक सकुशल बरामद
मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण किए गए युवक को सकुशल बरामद कर दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। खगड़िया निवासी नीतिश कुमार को चार दिनों से बंधक बनाकर रखा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने झिटकिया गांव में छापेमारी कर युवक को मुक्त कराया। मौके से संदीप कुमार और बाद में श्रवण ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।