-अशोकनगर में राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे 14 गौ सेवकों पर हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा हाथों में भगवा झंडा और बैनर लिए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।