प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के कलेक्ट्रेट में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का उद्घाटन किया गया
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने शनिवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम के नए कार्यालय/न्यायालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि शासकीय भवन में कार्यालय आने से कार्यों में पारदर्शिता आएगी और किसानों को एक ही परिसर में सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने चकबन्दी मामलों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश भी दिए।