हरिद्वार: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार करना कांग्रेस का दुर्भाग्य: महंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार के गोविंदपुरी पहुंचे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी ने अयोध्या राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार करना कांग्रेस का दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि भगवान राम हम सबके है और राम ही हमारे आराध्य हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस भाग्यहीन है।