हरिद्वार: मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारी, ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हुई पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग
मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर आज हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की गई। हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पॉइंट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है।