पटना ग्रामीण: बिहार कैबिनेट ने 7 डॉक्टरों को किया बर्खास्त, पटना में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दी जानकारी
बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को 7 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है,जिसको लेकर पटना में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे मीडिया से कहा कि ये ऐसे चिकित्सक हैं जो कई साल से सेवा नहीं दे रहे थे और बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। ऐसे लोगों को हटाकर नए नए लोगों को बहाल किया जाएगा। सुनिए मंगल पांडेय ने और क्या कहा