पटना ग्रामीण: पटना में ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने कहा- गलत चालान हुआ तो 15 दिन में होगा कैंसिल
पटना ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने मंगलवार दोपहर 1:57 बजे आम लोगों से अपील की है कि अगर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अवैध वसूली की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत दें। ताकि मामले में कार्रवाई हो सके। इसके अलावा उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि अगर आपके वाहन का चालान कटा है और आपको लग रहा है कि यह चालान गलत कटा है तो इसकी शिकायत आप कर सकते हैं।