पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग: 10 लीटर देशी और 67 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, डीएसपी अनु कुमारी ने दी जानकारी
पुलिस महानिदेशक बिहार पटना के आदेशानुसार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशानुसार पटना पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया रहा है। इसी क्रम में पटना के गर्दनीबाग थानाक्षेत्र से 01 अभियुक्त को 10 लीटर अवैध देशी शराब एवं 67 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।