चान्दन: विजिलेंस टीम ने चांदन अंचल के भूमि सर्वेयर अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Chanan, Banka | Jun 2, 2026 विजिलेंस की टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदन अंचल के भूमि सर्वेयर अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सर्वेयर अमीन द्वारा एक व्यक्ति से कागजात में सुधार के लिए रिश्वत मांगा गया था। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा विजिलेंस विभाग में की गयी थी।