कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की
Kanke, Ranchi | May 1, 2026 कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम हेमंत सोरेन ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों से अपील की कि वे जनगणना में सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं,बल्कि आम लोगों के भविष्य को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण आधार है।