खुरई: नगर में फर्जी डिग्री वाले क्लीनिक संचालकों पर कार्रवाई के डर से कई निजी क्लीनिक बंद रहे
Khurai, Sagar | Apr 18, 2025 शुक्रवार रात लगभग 8 बजे तक नगर की अधिकांश निजी क्लीनिक बंद देखीं गई। दरअसल गुरुवार को मनोज चौरसिया एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ फर्जी व अपर्याप्त डिग्रीधारी क्लीनिक संचालकों पर कार्यवाही की थी, कार्यवाही की भनक लगते ही ऐसी क्लीनिकों के संचालक बंद करके भाग गए थे। हालांकि एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया कि कार्यवाही लगातार कर रहेगी