गया में कुम्हार समाज की हुंकार: एमएलसी शिवरानी प्रजापति का भव्य स्वागत, बोलीं—हक की हर लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे
गया। बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के प्रजापति भवन में जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं एमएलसी शिवरानी प्रजापति का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कुम्हार समाज के उत्थान और लंबित मांगों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
एमएलसी शिवरानी प्रजापति ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ने का बड़ा अवसर दिया। आज महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर पंचायत से लेकर महत्वपूर्ण पदों तक अपनी भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने 2006 में लागू महिला आरक्षण और जीविका जैसी योजनाओं के लिए नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज के उत्थान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगी। माटी कला बोर्ड के गठन सहित समाज की अन्य मांगों को सरकार के समक्ष रखा गया है और इस दिशा में बातचीत जारी है। जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय ने कहा कि समाज को अब विधानसभा और विधान परिषद में मजबूत आवाज मिली है। कुम्हार समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने, माटी कला बोर्ड के गठन और अन्य मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। जदयू जिला सचिव विनोद कुमार जया ने शिवरानी प्रजापति को एमएलसी बनाए जाने पर नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे कुम्हार समाज को राजनीतिक मजबूती मिली है।
#गयाजी
#गया_हो
#GayaPolice
#बिहार
#biharpolties
#kumharsamaj
#shivraniprajapati
Samrat Choudhary
Nitish Kumar #गयाजी #गया_हो #बिहार #prajapaticommunity
Gaya Town CD Block, Gaya | Sep 8, 2026