सिकंदरा: हरिहरपुर चौराहे पर भीषण जाम से यातायात थमा, स्कूली बस समेत कई वाहन फंसे, भारी वाहनों से बढ़ी परेशानी
सिकंदरा कस्बे के हरिहरपुर चौराहे पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक भीषण जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक लगे जाम में स्कूली बसों समेत कई अन्य वाहन फंसे रहे। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि हरिहरपुर चौराहे पर आए दिन भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े टेंपो के कारण जाम की स्थिति बन जात