गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले के अस्पतालों में हीट वेव से निपटने के लिए 193 बेड तैयार, दवा और आइस पैक की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
गया जिले में हिट वेव की संभावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं।हिट स्ट्रोक के आने वाले मरीजों के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लेकर जिले के सभी प्रखंडों के पीएचसी तक 193 बेड़ों की व्यवस्था की गई है।मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्री फैब्रिकेटेड वार्ड में 100 बेड़ों का हिट वेव वार्ड बनाया गया है।