सिराथू: हुजरा में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद की वीडियो वायरल करते हुए एक पक्ष की महिला ने पुलिस से की शिकायत
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अम्बाई बुजुर्ग के हुजरा गाँव की एक महिला ने मंगलवार 3:30 पर पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है कि उनके पड़ोसी ने सड़क पर कब्जा कर लिया है अपने जानवरों को भी बांधता है। आपत्ति करने पर दबंग पड़ोसी लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो जाते हैं।कई बार मारने पीटने की कोशिश भी की है। एक वीडियो पुलिस को सुपुर्द करते हुए कार्रवाई की मांग की है।