*डिंडौरी-उमरिया बॉर्डर से डिंडौरी में प्रवेश हुई सेवा संकल्प यात्रा*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उमरिया की ओर से निकली सेवा संकल्प यात्रा मंगलवार को डिंडौरी-उमरिया बॉर्डर से जिले में प्रवेश कर शहपुरा की ओर रवाना हुई। लगभग 250 बाइक और 500 प्रतिभागियों के साथ निकली यात्रा का उद्देश्य सेवा, सहयोग, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के डिंडौरी प्रवास के दौरान रैयपुरा में प्रशासन द्वारा विशेष शिविर लगाया गया है, जहां यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यात्रा का रात्रि विश्राम शहपुरा में होगा। बुधवार को शहपुरा स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद यात्रा बरखेरा आश्रम पहुंचकर पौधारोपण करेगी और आगे कुंडम के लिए रवाना होगी।
#SevaSankalp #SevaSankalpAbhiyan #Dindori #SevaYatra #JanKalyan #SocialParticipation #PublicService #PlantationDrive #MadhyaPradesh #CommunityParticipation