सेवा संकल्प अभियान के तहत खरगहना में पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खरगहना में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ रंगोली, चित्रकला एवं सुपोषण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान, विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री मनीष मरावी, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, मेंटर्स, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं श्री बबलू गौतम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, श्री रविकांत दुबे, सेवा भारती सचिव तथा श्री जशवंत मानिकपुरी, पंचायत सचिव सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
रंगोली और चित्रकला के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगोली एवं चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पोषण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। सुपोषण जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली एवं संतुलित पोषण के महत्व की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पोषण तथा सामाजिक जागरूकता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के साथ समाजहित में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
#SevaSankalp #SevaSankalpAbhiyan2026 #Dindori #PlantationDrive #EnvironmentProtection #PublicAwareness #Swachhata #NutritionAwareness #StudentParticipation #MadhyaPradesh #CommunityParticipation #jansampark
#collectordindori