बालूमाथ: बालूमाथ में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बालूमाथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक SDPO उमेश प्रसाद सिंह कि अध्यक्षता में हुई। मौके पर सीओ बालेश्वर राम थाना प्रभारी अमित कुमार भी उपस्थित रहे।बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों से प्रशासन ने आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने कि अपील कीl