पूरनपुर: विधायक ने बाढ़ प्रभावित 400 परिवारों को बांटी राहत किट
पूरनपुर। शारदा नदी में आई बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित शारदा पार क्षेत्र के परिवारों को राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त सामग्री से तैयार राहत किट का वितरण शास्त्रीनगर और हजारा टिब्बा में किया गया। विधायक बाबूराम पासवान ने दोनों क्षेत्रों के कुल 400 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की।