लखीमपुर: रामबक्श मंझरा गांव में खेत में सिंचाई करने के लिए बोरिंग लगाने से दबंगों ने पीड़िता को किया माना,पीड़िता पहुंची SP ऑफिस
शारदा नगर थाना क्षेत्र के रामबक्स मंझरा गांव निवासी पीड़िता सुखरानी पत्नी स्वर्गीय अनिल सिंह का गांव में ही खेत है। पीड़िता बीते दिन अपने खेत में सिंचाई करने के लिए बोरिंग लगवा रही थी। आरोप है की गांव के ही श्यामू रामू सरोज लाल मलखान सिंह ने बोरिंग लगाने से मना कर दिया और अपशब्दों से पीड़िता को नवाजा था। पीड़िता ने आज एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।