सगमा: सगमा धुरकी थाना क्षेत्र के झुनका मुख्य सड़क पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल खंभे से टकराई, चालक गंभीर घायल
Sagma, Garhwa | Sep 6, 2026 सगमा धुरकी थाना क्षेत्र के झुनका मुख्य सड़क पर रविवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित मोटरसाइकिल के सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से टकरा जाने के कारण वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन पर से उसका नियंत्रण छूट गया और वह सड़क किनारे स्थित लोहे