बहेड़ी: तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए
बहेड़ी तहसील मुख्यालय पर आज सुबह दस बजे से दिन में दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया माह के पहले शनिवार के तहत आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया l