बहराइच: सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी रह. अलैह. की दरगाह पर आयोजित कुल शरीफ में उमड़ा ज़ायरीनो का सैलाब
शुक्रवार सुबह फजर की नमाज के बाद से ही सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर कुल शरीफ का आयोजन किया गया। इस दौरान दरगाह में ज़ायरीनों का सैलाब उमडा है। कुरानख्वानी व कुरान की तिलावत के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। दोपहर बाद से आस्ताने गाज़ी पर चादर पेश करने का सिलसिला शुरू होगा जो देर रात तक जारी रहेगा। दरगाह प्रबंधन कमेटी ने लंगरे आम का इंतजाम किया है।