बहराइच: कीर्तनपुर के पास अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकराई,हादसे में बाइक सवार दो युवक हुए घायल
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक बाइक सवार युवक बहराइच से घर जाते समय ट्रक से टकरा गया। दोनों युवक बाइक से घर जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरा गई जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने 108 की मदद से बहराइच अस्पताल भिजवाया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।