बहराइच: असोखा के पास सड़क हादसे में अज्ञात महिला की हुई मौत,पुलिस पहचान में जुटी
सड़क हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। यह हादसा दरगाह थाना क्षेत्र के अशोखा के पास का है। जहां पर गुरुवार रात को एक अज्ञात महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। दरगाह पुलिस ने बताया की जांच की जा रही है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है