जमुई: कल्याणपुर में घरेलू विवाद के दौरान पुत्र ने मां को तेजधार हथियार से किया घायल
Jamui, Jamui | Feb 13, 2025 कल्याणपुर में गुरुवार की शाम 6 बजे के करीब घरेलू विवाद में पुत्र ने अपने ही मां को तेजधार हथियार से मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान कल्याणपुर निवासी राजेंद्र ठाकुर की पत्नी आरती देवी के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि तेजधार हथियार से उसका पुत्र विकास ने मारकर घायल कर दिया।